HARIDWARUTTARAKHAND

आम आदमी पार्टी भाजपा की बी टीम: माहरा

हरिद्वार

कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि गुजरात में आप ने वही किया जिसके लिए उसका जन्म हुआ है। आम आदमी पार्टी भाजपा की ही बी टीम है। दोनों राज्यों में कांग्रेस और भाजपा की सीधी टक्कर थी लेकिन भाजपा ने अपने नाराज वोटरों को मोड़ने के लिए आप का इस्तेमाल किया। उत्तराखंड राज्य में भी यही हुआ था। चुनाव के बाद आप का प्रदेश अध्यक्ष, मुख्यमंत्री का चेहरा चुनाव के बाद भाजपा में चले गए। भाजपा का खेल जनता समझ चुकी है इसलिए आप और भाजपा का यह खेल ज्यादा दिन नहीं चलने वाला। यह बात उन्होंने कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के जन्मदिन पर हरिद्वार में गंगा पूजन के दौरान कही।