कुत्तों का रजिस्ट्रेशन कराए नगर निगम
हरिद्वार
कनखल में हुई घटना के बाद महानगर कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं ने सिटी मजिस्ट्रेट से मुलाकात कर ज्ञापन देकर कुत्तों का रजिस्ट्रेशन नगर निगम में कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि रजिस्ट्रेशन न करवाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। मुलाकात करने वालों में मुख्य संगठक मोनिक धवन, मंजू रानी, वीना कपूर, लक्ष्मी मिश्रा, पूजा अरोड़ा, एडवोकेट मनोहर भट्ट, नेहा, वीरेंद्र भारद्वाज, महेंद्र गुप्ता, फयाज अली आदि शामिल रहे।

