HARIDWARUTTARAKHAND

तहसीलदार ने किया विवादित जमीन का निरीक्षण

हरिद्वार

शुक्रवार को नवोदय नगर स्थित हरिद्वार-विकास प्राधिकरण द्वारा बनाए जा रहे भवनों से सटे करीब दस बीघा जमीन का तहसीलदार ने निरीक्षण किया। सलेमपुर निवासी अब्दुल वाहब ने दस बीघा जमीन को अपनी बताकर न्यायालय में वाद दायर किया है। मौके पर हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण, पेयजल निगम, सिडकुल प्रशासन सहित कई विभाग के अधिकारी मौके पर मौजूद थे। उधर उप जिलाधिकारी पूरन सिंह राणा ने भी तहसीलदार पर नाराजगी जताते हुए दूसरी बार स्थलीय निरीक्षण करने का आदेश दिया था। उधर शिकायकर्ता अब्दुल वाहब का कहना है कि 1984 से जमीन उनके नाम चली आ रही है। जिसमें वह खेती करते आ रहे हैं। कहा कि वर्ष 2016 में भी इसी भूमि पर उन्हें स्टे मिला था। बावजूद इसके हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण ने गलत तरीके से भवन निर्माण करा दिए हैं। एचआरडीए के पंकज पाठक ने कहा कि दस्तावेज पूरे हैं। एचआरडीए ने दस्तावेजों के आधार पर ही निर्माण कार्य किया है। तहसीलदार रेखा आर्य का कहना है कि जमीन का निरीक्षण किया गया है। मामला न्यायालय में विचाराधीन है। निरीक्षण और दस्तावेजों की रिपोर्ट बनाकर जिलाधिकारी को दी जाएगी।