ट्रेन से जेवर नगदी चोरी
हरिद्वार
ट्रेन में सवार होकर यहां आ रहे बिजनौर के एक यात्री के बैग से जेवरात और नगदी चोरी कर ली गई। जीआरपी ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कर ली है। जीआरपी थाने में मुकदमा दर्ज कराते हुए इम्तियाज अहमद पुत्र मोहम्मद अय्युब स्थाई पत्ता मोहल्ला मुबारकपुर कल्हेडी पोस्ट घनसनी तहसील नजीबाबाद जिला बिजनौर यूपी ने बताया कि वह कोच्चोवली ट्रेन से पनवेल से हरिद्वार आ रहा था। ट्रेन जब ज्वालापुर रेलवे स्टेशन पहुंची तब उसके बैग से दस हजार रुपये एवं सोने के जेवरात चोरी कर लिए गए। एसओ जीआरपी अनुज सिंह ने बतााय कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

