HARIDWARUTTARAKHAND

आचार्या प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन

हरिद्वार

विश्व हिन्दू परिषद के सेवा विभाग की ओर से आचार्या प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन प्राचीन अवधूत मण्डल आश्रम में किया गया। मुख्य अतिथि अखिल भारतीय सेवा प्रमुख अजय पारीक ने विश्व हिन्दू परिषद द्वारा संचालित किए जा रहे सेवा कार्यों के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि जहां अभाव वहां हम जैसे ध्येय वाक्य का समाज को यथार्थ में दर्शन कराने में सेवा विभाग के कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। परिषद के प्रांत संगठन मंत्री अजय कुमार ने कहा कि विश्व हिन्दू परिषद सम्पूर्ण देश में शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वालंबन, समरसता, संस्कार जैसे महत्वपूर्ण विषयों को केंद्र मानकर समाज के वंचित, शोषित, पीड़ित समुदाय को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं। इस मौके पर परिषद के प्रांत उपाध्यक्ष प्रदीप मिश्रा, क्षेत्र सेवा प्रमुख भारत गगन, काशी प्रांत से विजय कृष्ण सिंह एवं सीमा सिंह, अरुणाचल प्रदेश से कायम परटीन एवं नाहरलगून, गुहाहाटी क्षेत्र से कोकिला कोमूट, वीरसेन मानव, प्रांत सह सेवा प्रमुख अनिल भारतीय, जिला सेवा प्रमुख अरुण गुप्ता, नगर संगठन मंत्री कुलदीप पंचौली, रविभूषण जोशी, शंभुप्रसाद, मोहित, सौरभ सक्सेना, पंकज चौहान आदि शामिल रहे।