मजदूरों के हितों की लड़ाई लड़ेगी आपः नरेश शर्मा
हरिद्वार
आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश शर्मा ने लक्सर में कहा कि जहां दिल्ली एमसीडी चुनाव में मिला प्रचंड बहुमत ने यह साबित कर दिया कि आने वाला समय आम आदमी पार्टी का हैं। गुजरात के अंदर जिस प्रकार से लोगों का प्यार मिला आप को पाँच सीटों के साथ लगभग पंद्रह प्रतिशत वोट के साथ ही पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा भी मिला, आने वाले नगर निकाय चुनाव में भी पार्टी उत्तराखंड में मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी। इस बात की जानकारी नरेश शर्मा ने पत्रकारों से रूबरू होते हुए लक्सर में कही। उन्होने कहा कि हाल ही में जिले में पंचायत चुनाव हुए थे, आम आदमी पार्टी के कई वार्ड मेम्बर का चुनाव जीते कई प्रधान बने उसका लाभ भी पार्टी को आने वाले चुनाव में मिलेगा। सरकार आज तय गन्ने का रेट नहीं तय कर पायी, किसानो की बिजली मुक्त हो व समय से गन्ने का भुगतान हो। हरिद्वार में सरकारी चीनी मिल की स्थापना की जानी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश सरकार अब गरीब और किसानों का उत्पीड़न कर रही है। बड़े-बड़े बिल्डरों को तो सरकार संरक्षण दे रही है और छोटे और जरूरतमंद किसान अगर अपने लिए मकान बना रहे हैं तो अवैध निर्माण बताकर उन्हें सील करने के नाम पर प्रताड़ित किया जा रहा है। सरकार से मांग उठाई के किसानों की पेंशन को बढ़ाया जाए, साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में विकास के संसाधन भी बढ़ाए जाएं। कहा कि उत्तराखंड में आने वाला कल आम आदमी पार्टी का ही है, इसलिए संगठन को और ज्यादा मजबूती देने पर कार्य किया जा रहा है। भाजपा और नरेंद्र मोदी ऐसे नहीं है कि उन्हें हराया नहीं जा सकता हाल ही में गुजरात हिमाचल प्रदेश में विधानसभा तथा नगर निकाय दिल्ली संपन्न हुए चुनाव में दो स्थानों पर भाजपा को करारी हार मिली, यही से देश की राजनीति में बदलाव की हवा शुरू हो गई है। उन्होंने दावा किया कि आम आदमी पार्टी गांव देहात और किसान मजदूरों के हितों की लड़ाई

