CRIMEHARIDWARUTTARAKHAND

दो बाइक चोर गिरफ्तार, कब्जे से 10 बाइक बरामद

हरिद्वार

शहर में बढ़ती बाइक चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए लगातार पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जिस पर वादी अकरम पुत्र मुकरेम निवासी बढेड़ी राजपूताना द्वारा तहरीर दी गई कि मेरी मोटरसाइकिल होण्डा सीडी डीलक्स पीठ बाजार से चोरी हो गई है। जिस पर थाना हाजा पर तत्काल मुकदमा दर्ज कर चेकिंग अभियान शुरू किया गया। चोरी की घटनाओं के खुलासे करने हेतु प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर द्वारा अलग-अलग टीमों का गठन किया गया, जिनको कुछ सादे वस्त्रों में भी तैनात किया गया गठित टीमों द्वारा ठोस सुरागरस्सी करते हुए कई सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए व पुराने चोरों से व्यक्तिगत मुलाकात कर आवश्यक जानकारी एकत्रित की गई तथा मुखबिर से व्यक्तिगत मुलाकात कर आवश्यक हिदायत दी गई। इसी के फलस्वरूप कोतवाली रानीपुर पुलिस टीम द्वारा सघन सुरागरस्सी करते हुए मुखबिर खास की सूचना पर रेगुलेटर पुल सलेमपुर के पास से दो अभियुक्तों को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा सख्ती से पूछताछ करने पर अभियुक्तों के पास से अलग-अलग स्थानों से चोरी की हुई 10 मोटरसाइकिल बरामद की गई।