HARIDWARUTTARAKHAND

बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में सुमित ने पाया तीसरा स्थान

हरिद्वार

यूपी के ग्रेटर नोएडा में हुई बॉडी बिल्डिंग एवं फिटनेस नेशनल चैंपियनशिप प्रतियोगिता में हरिद्वार के सुमित शर्मा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। सुमित शर्मा ने प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त कर उत्तराखंड और हरिद्वार शहर का नाम रोशन किया है। उत्तर प्रदेश के नोएडा में हुई राष्ट्रीय स्तर की बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में अलग-अलग राज्यों के बॉडी बिल्डर्स ने प्रतिभाग किया। चयन समिति ने 59 किलोग्राम प्रतियोगिता में भाग लेने वाले हरिद्वार के युवा बॉडी बिल्डर सुमित शर्मा का चयन तृतीय स्थान चयन कर मेडल एवं बॉडी बिल्डिंग मेमेंटो देकर सम्मानित किया था। राष्ट्रीय सूचना अधिकार जागृति मिशन के अध्यक्ष रमेश चंद शर्मा के पुत्र सुमित शर्मा ने उत्तर प्रदेश राज्य में प्रतिभाग कर हरिद्वार का नाम रोशन करने पर जागृति मिशन ने हर्ष व्यक्त किया है।