जेआरएफ में 54वीं रैंक प्राप्त करने पर पूर्व छात्र सम्मानित
हरिद्वार
एसएमजेएन पीजी कॉलेज के पूर्व छात्र विशाल कुमार ने जेआरएफ (गणित विषय) में आल इंडिया 54वीं रैंक प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया। कॉलेज प्रबंध समिति एवं अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष महंत रविन्द्र पुरी ने पूर्व छात्र को मेडल, प्रशस्ति पत्र तथा नगद धनराशि देकर सम्मानित किया गया। वहीं महंत रविन्द्र पुरी ने हरिद्वार शहर में आठ माह के बच्चे की चोरी में मामले में तत्परता दिखाते हुए प्रशासन की मदद तथा बच्चे की सकुशल बरामदगी में अहम भूमिका निभाने वाले पत्रकार नरेश तोमर तथा हर्ष तिवारी को कॉलेज परिवार की ओर से प्रशस्ति पत्र तथा नक़द धनराशि देकर सम्मानित किया। महंत ने बताया कि मेहनती, ईमानदार और जागरूक व्यक्ति ही एक आदर्श समाज को स्थापित कर सकता है। इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार बत्रा ने सम्मानित छात्र तथा नरेश तोमर एवं हर्ष तिवारी को अपनी शुभकामनाएं दी।

