HARIDWARUTTARAKHAND

विहिप और बजरंग दल ने मनाया शौर्य दिवस

हरिद्वार

हरिद्वार में विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में एकत्रित होकर शौर्य दिवस मनाया। 6 दिसंबर 1992 को कारसेवकों ने बाबरी मस्जिद का ढांचा ढहा दिया था। बजरंग दल के कार्यकर्ता 6 दिसंबर को शौर्य दिवस के रूप में पिछले कई सालों से मानते आ रहा है। सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक नीरज धनौरिया ने कहा कि बजरंग दल अपनी बहन, बेटियों, गो और गंगा के लिए सेवा सुरक्षा संस्कार भाव से काम करते हैं। कार्यक्रम में निर्मल अखाड़े के महंत अमनदीप, प्रांत संगठन मंत्री अजय, अनुज वालिया, बलराम कपूर, सौरभ चौहान, नवीन तेश्वर, भूपेंद्र सिंह, जेवेंद्र तोमर, अमित मुल्तानिया, गुलशन शर्मा, ललित राजपूत, गोपाल भारद्वाज सहित बड़ी संख्या में बजरंग दल के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।