HARIDWARUTTARAKHAND

भेल में हुआ वॉलीबाल टूर्नामेंट का शुभारंभ

हरिद्वार

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब हरिद्वार के तत्वावधान में तीन दिवसीय बीएचईएल अन्तर इकाई वालीबॉल टूर्नामेंट शुरू हुआ। सेक्टर चार स्थित सामुदायिक केंद्र परिसर के वॉलीबाल ग्राउंड में आयोजित इस टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह का शुभारंभ बीएचईएल के कार्यपालक निदेशक प्रवीण चन्द्र झा और महाप्रबंधक प्रभारी सीएफएफपी विवेक कुमार ने किया। इस मौके पर प्रवीण चन्द्र झा ने कहा कि खेल में हार या जीत से ज्यादा महत्वपूर्ण है खेल की गौरवशाली भावना को बनाए रखना। उन्होंने कहा कि खेल या जीवन के किसी भी कार्य क्षेत्र में सफलता तभी प्राप्त की जा सकती है। जब एक संगठित टीम के रूप में कार्य किया जाए। झा ने सभी टीमों को को स्मृति चिन्ह भी प्रदान किए। टूर्नामेंट में बीएचईएल की 12 इकाइयों की टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच बीएचईएल जगदीशपुर व बीएचईएल हरिद्वार के बीच खेला गया जिसमें मेजबान हरिद्वार ने जगदीशपुर को पराजित कर महत्वपूर्ण जीत दर्ज की। कार्यक्रम के दौरान हरिद्वार टीम के कप्तान मोहम्मद इब्राहिम ने सभी खिलाडि‌यों को खेल भावना की शपथ भी दिलायी।