कांग्रेस घोषणा पत्र के लिए सुझाव दिए
रुड़की।अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से विधानसभा चुनाव के लिए घोषणा पत्र तैयार करने के लिए पार्टी पदाधिकारियों की राय लेने दिल्ली से पवन सिंह राठौड़ व मुकुल सिंह आए। पूर्व प्रदेश प्रवक्ता श्रीगोपाल नारसन ने कांग्रेस घोषणा पत्र के लिए अपने सुझाव में गन्ने का समर्थन मूल्य समय से घोषित करने, समाज के आखिरी व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने, स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों व सेनानियों, उत्तराखंड राज्य आंदोलन के शहीदों व भारतीय सेना के उत्तराखण्ड से सम्बद्ध शहीदों की जीवनी पाठ्यक्रम में शामिल करने, उत्तराखण्ड की आर्थिक मजबूती के लिए राज्य में फ़िल्म निर्माण के द्वार खोलने की बात कही। नारसन ने बताया कि एआईसीसी के दोनों पदाधिकारियों ने हरिद्वार में 1942 में शहीद हुए 17 वर्षीय जगदीश प्रसाद वत्स की जीवन पाठ्यक्रम में शामिल करने का मुद्दा भी घोषणा पत्र में शामिल करने का वायदा किया।

