HARIDWARUTTARAKHAND

बाइक चोरी में दो धरे

हरिद्वार

बाइक चोरी के मामले में सिडकुल पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी हुई की बाइक को भी बरामद किया गया है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार उनियाल ने बताया कि थाना क्षेत्र से चोरी हुई बाइक के मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई थी। शुक्रवार को चेकिंग के दौरान अमित सैनी निवासी लिंक रोड बेरीबाग निकट आशागोयल थाना सिटी कोतवाली सहारनपुर और सिंटू निवासी बदांयू कोटा बदांयू उत्तर प्रदेश हाल निवासी रावली महदूद सिडकुल को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है।