लघु व्यापारियों ने अधिकारियों के सामने रखी समस्याएं
हरिद्वार। लघु व्यापार एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा के संयोजन में नगर आयुक्त के कार्यालय में व्यापारियों की जनसुनवाई का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें वेंडिंग जोन और अन्य स्थानों के लघु व्यापार एसोसिएशन के संगठनों के प्रतिनिधियों ने नगर आयुक्त दयानंद सरस्वती के सन्मुख जन सुनवाई के दौरान सार्वजनिक तौर पर अपनी समस्याएं रखी। समस्याओं के निदान के साथ रोड़ी बेलवाला में नगर निगम प्रशासन द्वारा विकसित किए गए पिंक वेंडिंग जोन न्यू स्मार्ट वेंडिंग जोन पुल जटवाड़ा, भगत सिंह चौक, सेक्टर टू बैरियल, विष्णु घाट, भीमगोड़ा, काली मंदिर, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, न्यू सब्जी मंडी, पंचदीप पार्किंग, बैरागी कैंप, कनखल, आर्य नगर चौक इत्यादि क्षेत्रों में वर्ष 2018 के सर्वे के अनुसार वेंडिंग जोन वेंडिंग जोन विकसित किए जाने की मांग को प्रमुखता से उठाया।

