HARIDWARUTTARAKHAND

हिंदू समाज को संगठित कर रहा आरएसएस : डॉ. सुरेखा डंगवाल

हरिद्वार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संपर्क विभाग ने ‘हिंदू संस्कृति के पुरोधा गुरु गोविंद सिंह विषय पर महिला गोष्ठी एक निजी होटल में आयोजित की। गोष्ठी में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाली महिलाएं उपस्थित रहीं। गोष्ठी का आयोजन सिम्मी कौर तनेजा की अध्यक्षता में किया गया। गोष्ठी में ब्रह्माकुमारी मीना मुख्य अथिति और मुख्य वक्ता डॉ. सुरेखा डंगवाल रहीं। सोमवार को आयोजित गोष्ठी में डॉ. सुरेखा डंगवाल ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह ने अपना सारा जीवन भारतीय हिंदू संस्कृति के लिए लगा दिया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ उनके आदर्शों का पालन करते हुए हिंदू समाज को संगठित कर रहा है। प्रांत संपर्क प्रमुख रमेश ने संघ की स्थापना के उद्देश्य को बताते हुए संघ के कार्यों की चर्चा की। ब्रह्माकुमारी मीना ने कहा कि समाज के उत्थान की धुरी महिलाएं ही हैं। हमें परिवार को मजबूत करने के लिए आगे बढ़कर अपनी भूमिका निभानी चाहिए। सिम्मी कौर तनेजा ने गुरु गोविंद सिंह के जीवन पर प्रकाश डाला और कई घटनाएं बताई। गोष्ठी में रोहिताश्व कुंवर, डॉ. यतीन्द्र नागयान, चिरंजीव, अमित शर्मा, अनिल वर्मा, वंदना, रजनी, अंजली, डॉ. कल्पना, अमित चौहान आदि उपस्थित रहे।