बाइक में आग लगाने पर दो युवकों पर केस
हरिद्वार
भेल क्षेत्र में एक मोटरसाइकिल में आग लगाने का मामला सामने आया है। वाहन स्वामी की शिकायत पर पुलिस ने मोटरसाइकिल में आग लगाने के आरोप में दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। ज्वालापुर के मोहल्ला मैदानियान निवासी कार्तिक ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि वह सात तारीख को अपने परिचित मो. जावेद से मिलने वर्कस हॉस्टल भेल सेक्टर तीन गया था। आरोप है कि आशीष एवं शेखर निवासीगण विष्णु लोक कालोनी ने उसकी मोटरसाइकिल में आग लगा दी। कोतवाली प्रभारी नरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि इस संबंध में युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज जांच शुरू कर दी है।

