HARIDWARUTTARAKHAND

राहुल गांधी के बयान की निंदा कर तीर्थ पुरोहितों ने किया  प्रदर्शन

हरिद्वार।

अखिल भारतीय युवा तीर्थ पुरोहित महासभा के कार्यकर्ताओं ने रामघाट पर एकत्रित होकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन किया। अध्यक्ष उज्ज्वल पंडित ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी एक और तो देश में भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं दूसरी ओर उनके पुजारियों को लेकर उनके बयान की निंदा करते हैं। उन्होंने कहा कि भारत पुजारियों का, पुरोहितों का, संस्कृति, धर्म, व्रत, त्यौहार, पुण्य, यज्ञ और कर्म प्रधानता का देश है। शांतनु शर्मा चंद्रमन ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी के मन में पाश्चात्य संस्कारों की भावनाएं हमेशा भरी रहती हैं। पंकज पंडित ने कहा कि इस भारत में सब कुछ जन्म से लेकर मृत्यु तक के हर कार्य में पंडितों, पुजारियों, पुरोहितों की आवश्यकता होती है। ऐसे में राहुल गांधी का इस प्रकार बयान देना दुर्भाग्यपूर्ण है। इस अवसर पर सुरेश शास्त्री,मदन मुखिया, शिवम ठाकुर, महेश जोशी, आशु शर्मा, हेमंत शर्मा, सुनील शर्मा, पंडित, अंकित सरायवाले,बाबू शर्मा, लोकेश शर्मा आदि उपस्थित रहे।