HARIDWAR

व्यापारियों की समस्याओं पर हुआ मंथन 

हरिद्वार। प्रदेश व्यापार मंडल की जिला कार्यसमिति और व्यापारी समस्या मंच शिवालिक नगर टिहरी विस्थापित कालोनी में चौपाल लगा कर व्यापारियों की समस्याएं सुनी गई। जिसमें पूरे जिले के व्यापारी व पदाधिकारी शामिल हुए। व्यापारियों की खुली चौपाल में हरिद्वार में अतिक्रमण के नाम पर व्यापारी का उत्पीड़न व पॉलीथिन पर दोहरी नीति के चलते व्यापारी का शोषण करने का आरोप लगाया गया। शिवालिकनगर में सफाई,लक्सर में रेल अंडरपास, ज्वालापुर में रेल चौकी से कोतवाली तक जीरो जोन बनाने व फड़ हटवाने, रुड़की में पार्किंग और जीएसटी में रियायत की मांग की। कोरोना काल से प्रभावित व्यापारियों के लिए आर्थिक पैकेज की मांग भी गई। सभी मांगों, समस्याओं को स्थानीय अधिकारियों और मुख्यमंत्री के सामने रखने का प्रस्ताव पास हुआ। जिला कार्यसमिति को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने कहा कि पहली बार व्यापार मण्डल की खुली चौपाल लगा कर व्यापारियों की समस्या सुनी जा रही है। उन्होंने कहा कि व्यापारी की अनेक समस्या सामने आयी है ये सभी समस्याओं के लिए हम सम्बंधित अधिकारियों और मुख्यमंत्री से मिलकर उनको हल कराने का प्रयास करेंगे। यदि समस्या हल न हुई तो व्यापार मण्डल आंदोलन का रास्ता अपनाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश व्यापार मण्डल ने सभी व्यापारियों को एक ऐसा मंच दिया जिस पर वो अपनी आवाज उठा सकते हैं और अपनी समस्या हल करा सकते हैं। अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष प्रद्युम्न अग्रवाल ने कहा कि पूरे जिले में चौपाल लगाकर व्यापारियों की समस्या सुनी जाएगी और व्यापार मण्डल को आम व्यापारी तक पहुंचाया जाएगा। बैठक में मुख्य रूप से ज्वालापुर शहर अध्यक्ष सागर कुमार, कनखल शहर पंकज सवन्नी, रानीपुर विधानसभा अध्यक्ष ओम भारद्वाज, लक्सर अध्यक्ष मनोज वर्मा, महदूद अध्यक्ष सरदार कोमल सिंह, पवधोई अध्यक्ष सुहेल कुरैशी, जटवाड़ा पुल व्यापार मण्डल अध्यक्ष अनिल तेश्वर,कुलवंत चड्ढा, अजीत सिरोही, आशीष पंवार, पुष्पेंद्र गुप्ता, विजय धीमान, विपिन राणा, हरविंदर सिंह, आशीष अग्रवाल, पार्षद अनुज सिंह , विशाल गोस्वामी आदि जिले भर के पदाधिकारी उपस्तिथ रहे।