सक्षम का जिला अधिवेशन आयोजित
हरिद्वार। सक्षम के जिला हरिद्वार का अधिवेशन प्राचीन अवधूत मंडल आश्रम में जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.मनीष दत्त की उपस्थिति में संपन्न हुआ। मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य ललित आनंद का सक्षम के समस्त कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन मिला। अधिवेशन का शुभारंभ दिव्यांगजनों की रैली के साथ हुआ। सक्षम के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य ललित आनंद, जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनीष दत्त, सक्षम के प्रदेश अध्यक्ष ललित पंत ने प्रेम नगर आश्रम से दिव्यांग रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अतिथियों का स्वागत संरक्षक जगदीश लाल पाहवा, विनोद शर्मा, विश्वास सक्सेना, डॉ.विशाल गर्ग, मानसी मिश्रा आदि ने किया।

