HARIDWAR

हरिद्वार के ऋषभ का अभिनय पसंद कर रहे लोग

हरिद्वार। भीमगोड़ा निवासी ऋषभ पाठक का हाल ही में बतौर एक्टर एल्बम सॉन्ग इजाजत है नहीं हमको रिलीज हुआ है। यूट्यूब के सांग्स बास्केट चैनल से रिलीज हुए इस गीत में ऋषभ पाठक का अभिनय देखते ही बनता है। दर्शकों को ये गीत काफी पसंद आ रहा है। ऋषभ इससे पहले ये हैं मोहब्बतें, फियर फाइल्स, सावधान इंडिया, जैसे टेलीविजन सीरियल में अभिनय कर चुके हैं।