HARIDWAR

वन आरक्षी वन बीट अधिकारी संघ के अध्यक्ष बने काका

हरिद्वार। राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क की चीला रेंज में रविवार को वन आरक्षी वन बीट अधिकारी संघ का अधिवेशन संपन्न हुआ। अधिवेशन में सर्वसम्मति से काका कश्यप को संघ का अध्यक्ष और अर्जुन सिंह नेगी को महामंत्री चुना गया। संघ का अधिवेशन सहायक वन कर्मचारी संघ के महामंत्री सुरेंद्र जोशी, उपवन क्षेत्राधिकारी विनोद शुक्ला और फरमान अली के देखरेख में संपन्न हुआ। जिसमें सर्वसम्मति से फरमान अली को संघ का संरक्षक, मनीराम को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अश्वनी चौहान को कोषाध्यक्ष चुना गया। अधिवेशन में राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क के अलग अलग रेंज से पहुंचे कर्मचारियों ने 24 घंटे कार्य को लेकर नाराजगी भी जतायी। इस दौरान गौरव सोलंकी, कुमारी योग्यता, इस्तकार, लव कुमार, अश्वनी पांडे आदि मौजूद रहे।