INTERNATIONAL

पाकिस्तान में दूतावास बंद करने पर चीन ने दी सफाई

पाकिस्तान ने कहा कि चीन ने सिस्टम अपग्रेड करने के चलते इस्लामाबाद में स्थित दूतावास के वाणिज्यिदूत अनुभाग को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है। चीन दूतावास ने अपनी वेबसाइट पर कहा कि उसने ष्तकनीकी कारणोंष् से पाकिस्तान में अपने दूतावास के वाणिज्यिदूत अनुभाग को बंद कर दिया है। हालांकि दूतावास ने ष्तकनीकी कारणष् की प्रकृति या अनुभाग बंद रहने की अवधि के बारे में जानकारी प्रदान नहीं की। मामले के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में विदेश कार्यालय की प्रवक्ता मुमताज जेहरा बलोच ने कहा कि चीनी दूतावास की वेबसाइट के अनुसार यह एक श्कॉन्सुलर हॉलश् है, जिसे तकनीकी कारणों से अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है, क्योंकि सिस्टम अपग्रेड किया जा रहा है और इसमें कुछ दिन लगेंगे। उन्होंने कहा, चीनी दूतावास ने भी सार्वजनिक रूप से कहा है कि पाकिस्तानी नागरिकों के लिए गैरी (एक वीजा आउटसोर्सिंग कंपनी) के माध्यम मिलने वाली उसकी वीजा और सत्यापन सेवाएं जारी रहेंगी और प्रभावित नहीं होंगी। बलोच ने कहा, मैं इस बात को रेखांकित करना चाहूंगी कि दूतावास का कॉन्सुलर हॉल वैसे भी ज्यादातर चीनी नागरिकों को ही सेवाएं प्रदान कर रहा था। पाकिस्तानियों को गैरी के माध्यम से सेवाएं मिलती रहेंगी।