HARIDWAR

महिला के खाते से निकाले 1.77 लाख

हरिद्वार। महिला के बैंक खाते से 1.77 लाख की रकम निकाल ली गई। साइबर सेल की जांच के बाद रानीपुर कोतवाली पुलिस ने इस संबंध में पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली रानीपुर में मुकदमा दर्ज कराते हुए बीना कुमारी निवासी रानीपुर ने बताया कि उसके बैंक खाते से 1.77 लाख की रकम गायब कर ली गई। बैंक शाखा में पहुंचने पर इस बाबत जानकारी हुई। आरोप है कि न तो उसके पास किसी का फोन कॉल आया था न ही कोई मैसेज आया। न ही उसने किसी लिंक को ओपन किया था। उसके खाते से रकम गायब होने की बात उसे समझ नहीं आ रही है। बैंक प्रबंधन ने केवल इतनी जानकारी दी कि कई किश्त में रकम निकाली गई है। कोतवाली प्रभारी नरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।