जीआरपी ने खोए हुए मोबाइल फोन खोजे
हरिद्वार
जीआरपी ने खोए हुए 73 मोबाइल फोन खोजकर लोगों को लौटा दिए। शनिवार को एएसपी रेलवे अरुणा भारती ने पुलिस कार्यालय जीआरपी में आमजन को एक एक कर उनके मोबाइल फोन सौंपे। एएसपी जीआरपी ने बताया कि जीआरपी में अलग अलग जगह मोबाइल फोन खोने संबंधी शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसके बाद एसओजी को मोबाइल फोन ढूंढने की जिम्मेदारी दी गई थी। उन्होंने बताया कि अलग-अलग कंपनियों के करीब 13 लाख कीमत के 73 मोबाइल फोन बरामद कर उनके स्वामियों को सौंप दिए गए। मोबाइल फोन बरामद करने वाली टीम में एसओजी प्रभारी जीआरपी अशोक कुमार, हेड कांस्टेबल अमित शर्मा, कांस्टेबल मनोज सिंह, दीपक चौधरी एवं विनित कुमार शामिल रहे।

