आचार्य सुमित रावल हुए भारत के सर्वश्रेष्ठ वास्तु सलाहकार अवार्ड से सम्मानित
हरिद्वार
आचार्य सुमित रावल को ब्रांड आइकन ने इंटरनेशनल फेम अवार्ड में भारत के सर्वश्रेष्ठ वास्तु सलाहकार से सम्मानित किया हैं। गुरुवार को आचार्य सुमित ने प्रेस क्लब पहुंच कर प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी। आचार्य सुमित ने बताया कि वह वास्तु जस्ट फॉर यू के संस्थापक हैं। वर्ष 2002 से वास्तु के क्षेत्र में हैं। करीब 12 हजार लोगों को भारत और विदेशों में आवासीय, तीन हजार वाणिज्यिक औद्योगिक और संस्थागत परियोजनाओं को वास्तु परामर्श (बिना विध्वंस के) सफलतापूर्वक प्रदान किया है। वह सार्वजनिक और निजी दोनों क्षेत्रों में प्रसिद्ध कॉर्पोरेट्स के वास्तु विशेषज्ञ हैं। आचार्य सुमित ने यह भी बताया कि पुरस्कार नई दिल्ली के निजी होटल में बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी कुंद्रा द्वारा प्रदान किया गया। पत्रकार वार्ता के दौरान विपिन गुप्ता, विक्की तनेजा, विक्रम नाचीज, आशीष अग्रवाल, डॉ. विशाल गर्ग, पप्पू ध्यानी, कमल आदि उपस्थित रहे।

