मारपीट और धमकी के आरोप में भाजपा कार्यकर्ता पर केस दर्ज
रुडक़ी
पुलिस ने धमकी और मारपीट के आरोप में भाजपा कार्यकर्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। दूसरे पक्ष की ओर से भी अवनीश कौशिक और रजनीश कौशिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जा चुका है। सिविल लाइंस कोतवाली को अवनीश कौशिक निवासी एमएमटीए कॉलोनी मकान नंबर 131 ए त्यागी रोड लोहियापुरम देहरादून ने तहरीर देकर बताया कि 28 जुलाई को भाजपा युवा मोर्चा के स्वागत कार्यक्रम में आदर्श नगर स्थित बैंक्वट हॉल में गया था। वहां पर कौशल मिश्रा समेत तीन लोगों ने गाली गलौज कर मारपीट की थी। मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाया गया था। शोर-शराबा होने पर कुछ लोग मौके पर आए थे। जिन्होंने आरोपियों से बचाया था। आरोप है कि कुछ अपरिचित लोगों से भी पीछा करवाया गया। पीडि़त ने आरोपियों से जान माल का खतरा बताया है। इंस्पेक्टर अमर चंद शर्मा ने बताया कि कौशल मिश्रा निवासी आर 136 शिवालिक नगर हरिद्वार समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में अब क्रास मुकदमा दर्ज हो चुका है।

