दहेज उत्पीडऩ में पति समेत चार पर मुकदमा दर्ज
रुडक़ी।
दहेज उत्पीडऩ के आरोप में पति समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। सिविल लाइंस कोतवाली को क्षेत्र निवासी महिला ने बताया कि 27 नवंबर 2020 को सुदर्शन सिंह से विवाह हुआ था। विवाह में परिजनों ने लाखों रुपये का दान दहेज दिया था। सास की ओर से बताया गया था कि पुत्र क्रूज (पानी का जहाज) में कार्यरत है और काफी प्रॉपर्टी भी है। आरोप है कि कुछ समय बाद ससुरालियों ने कम दहेज लाने का ताना देना शुरू कर दिया। घर से दहेज लाकर देने की मांग की जाने लगी। परिजनों ने किसी तरह एक लाख रुपये अकाउंट में जमा कराएं। जिनको ससुरालियों ने निकाल लिया। आरोप है कि अच्छा रहन-सहन और अमीर बताकर झांसा दिया गया। शादी के कुछ समय बाद पता चला कि जेठ का भी चरित्र ठीक नहीं है। आरोपियों ने परिजनों को झांसा देकर शादी कराई। इंस्पेक्टर अमर चंद शर्मा ने बताया कि पति सुदर्शन, सास गुड्डी देवी, जेठ हेमंत और जेठानी भारती देवी निवासी फ्लैट नम्बर.201 एस्कान पार्क बिल्डिंग धूरी कैम्पस सोसाइटी सनसीटी वसाई वेस्ट नियर बद्रीनाथ मंदिर नवी मुबंई के खिलाफ दहेज उत्पीडऩ का मुकदमा दर्ज किया गया है।

