साबिर पाक में चढ़ाया चांदी का मुकुट
रुडक़ी।
पंजाब के कपूरथला की दरगाह शाह आलम के गद्दी नशीन शौकत मियां ने दरगाह साबिर पाक में करीब आधा किलो चांदी से बना मुकुट पेश कर देश में अमनो अमान की दुआ मांगी। गुरुवार को पंजाब के कपूरथला की दरगाह शाह आलम के गद्दीनशीन शौकत मियां अपने मुरीदों के साथ कलियर दरग़ाह साबिर पाक पहुंचे। उन्होंने दरगाह साबिर पाक के सज्जादानशीन शाह अली ऐजाज साबरी की सरपरस्ती में शौकत मियां ने शाह यावर अली के नेतृत्व में पंजाब से लाया गया आधा किलो चांदी का मुकुट दरगाह साबिर पाक में पेश किया। उसके बाद दरगाह साबिर पाक चादर और फूल पेश कर देश में अमनो अमान की दुआ की गई। उन्होंने बताया कि उनकी दरगाह साबिर पाक में गहरी आस्था है। साबिर पाक के दर से उन्हें बहुत कुछ मिला। वह अक्सर अपने मुरीदों के साथ कलियर दरगाह साबिर पाक में जियारत करने के लिए आते रहते हैं। उनकी दिली तमन्ना थी कि वह साबिर पाक में मुकुट पेश करेंगे। उन्होंने दरगाह साबिर पाक में आधा किलो चांदी से बना मुकुट पेश किया हैं। जिसको वह पंजाब से ही लेकर आए हैं। इस मौके पर शाह यावर मियां, शफीक साबरी, नोमी मियां आदि मौजूद रहे।

