HARIDWAR

डीजीपी से की कार्रवाई की मांग

रुडक़ी।

आल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के प्रदेश महासचिव आदेश सैनी सम्राट ने डीजीपी को पत्र भेजकर कहा कि लोडिंग-अनलोडिंग शुल्क (डाला) नहीं देने पर चालक-परिचालकों के साथ अभद्रता की जा रही है। पत्र में बताया गया कि संगठन ने ट्रकों से लिया जाने वाला लोडिंग-अनलोडिंग शुल्क पूरे भारत में बंद है। उतराखंड में कई कंपनियों, मंडियों, गोदाम, दुकानों में माल लोडिंग-अनलोडिंग की जाती है। जिसका शुल्क व्यापारियों की ओर से दिया जाता है। लेकिन ट्रकों में माल लोडिंग अनलोडिंग करने के नाम पर डाला लिया जा रहा है। कहा कि शुल्क नहीं देने पर चालकों परिचालकों के साथ मारपीट व अभद्रता की जाती है। डीजीपी से अभद्रता करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।