संदिग्ध परिस्थितियों में युवती घर से लापता
रुडक़ी।
युवती घर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। युवती के लापता होने पर खोजबीन की गई तो एक सीसीटीवी में युवती जाती हुई दिखाई दी। परिजनों ने मोहल्ले के ही एक युवक पर युवती को गायब करने का शक जताया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र निवासी महिला ने बताया कि उसकी 18 वर्षीय पुत्री गुरुवार तडक़े घर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों को जब इस मामले की जानकारी लगी तो उन्होंने अपने स्तर से आसपास काफी तलाश की। रिश्तेदारों के यहां भी पुत्री को तलाश किया गया। इस बीच एक सीसीटीवी में पुत्री अकेली हुई जाती दिखाई दी। वहीं, परिजनों ने मोहल्ले के ही एक युवक पर पुत्री को गायब करने का शक जताया है। पुलिस को मामले में गुमशुदगी की शिकायत की गई है। उप निरीक्षक नरेंद्र सिंह ने बताया कि युवती के क्षेत्र से लापता होने की जानकारी मिली है। युवती के बारे में जानकारी जुटाने का पुलिस हर संभव प्रयास कर रही है।

