HARIDWAR

कोरोना के आठ नए मरीज मिले, एक मौत

 

हरिद्वार। हरिद्वार जिले में कोरोना संक्रमित 80 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गयी है। वहीं कोरोना के आठ नए मरीज हरिद्वार जिले में मिले हैं। कोरोना संक्रमित जिस मरीज की मौत हुई, वह रुड़की के मेहवड़कला का रहने वाला था। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार कोरोना संक्रमित बुजुर्ग की मौत रुड़की के सिविल अस्पताल में हुई है। कोरोना पॉजिटिव मिले नए सभी मरीज रुड़की के सिविल लाइन, पाडली गुर्जर, अकबरपुर, मोहनपुरा, मेहवड़कला, बिझौली, ननहेड़ा, सालियर के रहने वाले हैं। सीएमओ डॉ. मनीष दत्त ने सार्वजनिक स्थानों पर मास्क का प्रयोग करने की अपील की है।