HARIDWAR

56 परीक्षा केंद्रों पर आज होगी पीसीएस-जे की परीक्षा

 

हरिद्वार। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से रविवार को राज्य के 56 परीक्षा केंद्रों पर पीसीएस-जे 2023 की प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। पीसीएस-जे की प्रारंभिक परीक्षा के लिए 25239 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 के बीच पीसीएस-जे की प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। प्रारंभिक परीक्षा के लिए प्रदेश के 13 जनपदों में 56 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। हरिद्वार में यह परीक्षा 19 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट ने परीक्षा केंद्रों के आसपास धारा 144 लागू करने के निर्देश दिए हैं। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत ने बताया कि पीसीएस-जे की प्रारंभिक परीक्षा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।