आप देगी कैबिनेट मंत्री अग्रवाल के आवास के बाहर धरना
हरिद्वार। आम आदमी पार्टी के ज़िला कार्यालय में मीटिंग में प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश शर्मा ने कहा कि जिस प्रकार से सरकार के कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल ने बीच सड़क पर मारपीट की है। उत्तराखंड के लिए के दुर्भाग्यपूर्ण है। बीजेपी को तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आप भाजपा के कैबिनेट मंत्री के आवास के बाहर धरना देगी। ज़िलाध्यक्ष संजय सैनी ने कहा कि आम आदमी पार्टी जिलेभर में प्रेमचंद के खिलाफ प्रदर्शन करेगी। उन्होंने कहा कि कानून बनाने वाले ही सारेआम कानून की धज्जियां उड़ा रहे हैं। उन्होंने कैबिनेट मंत्री पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की मांग की है। सचिन बेदी ने कहा कि आप पीड़ित व्यक्ति के साथ खड़ी है और भाजपा सरकार ने प्रेमचंद अग्रवाल को कैबिनेट मंत्री के पद से बर्खास्त करने की मांग करती है। बैठक अनिल सती,पवन कुमार, राकेश लोहाट, रेखा देवी आशीष गौड़,मयंक गुप्ता, किरण दुबे,अशोक कुमार,गीता देवी,आनंद भास्कर, ऋषभ सौनी,आदि उपस्थित रहे

