HARIDWARUTTARAKHAND

महिला का बैग लौटाया

हरिद्वार। जीआरपी ने ट्रेन में खोया महिला का बैग वापस लौटाया। एसओ जीआरपी अनुज सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार को शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला काशीपुरा निवासी दीपमाला पत्नी शालू अपनी मां के साथ हेमकुंड एक्सप्रेस में सवार होकर ऋषिकेश से लौट रही थी। इसी दौरान उसका बैग ट्रेन में छूट गया। रेलवे स्टेशन पर उतरने के बाद उसे अपने बैग के खोने का अहसास हुआ। महिला ने जीआरपी से संपर्क साधा, जिसके बाद पुलिस कर्मचारियों ने बैग को खोज निकाला। बैग में कपड़ों के अलावा तीस हजार की रकम भी थी। बताया कि महिला को बैग मिलने की सूचना दी गई, जिसके बाद बैग उसे सौंप दिया गया।