हरियाली तीज धूमधाम से मनाया
रुडकी।
भारतीय ब्राह्मण समाज रुडक़ी की महिला शाखा की ओर से हरियाली तीज धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान नृत्य, म्यूजिकल चेयर आदि कई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आदर्श नगर रुडक़ी स्थित श्री गार्डन बैंक्वट हॉल में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की संयोजिका दीपा कौशिक ने बताया कि पहली बार भारतीय ब्राह्मण समाज रुडक़ी की महिला शाखा की ओर से हरियाली तीज का कार्यक्रम मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं और बच्चों ने भाग लिया। दीपा कौशिक ने कहा कि भारतीय संस्कृति में हर पर्व का अपना महत्व है। हरियाली तीज को महिलाएं धूमधाम से मनाती हे। कार्यक्रम की शुरूआत विभिन्न प्रतियोगिताओं के साथ हुई। जिनमें म्यूजिक चेयर गेम, तंबोला, सरप्राइस गेम, नृत्य आदि कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में दीपा राकेश शर्मा, अनीता शर्मा, रचना शर्मा, साक्षी शर्मा, आशा शर्मा, नीलम शर्मा, रुचि शर्मा, शिवानी शर्मा, मिथिलेश शर्मा, श्रद्धा शर्मा, आंशी कौशिक, मानवी, अनीता शर्मा, रीना शर्मा, दया शर्मा नीतू शर्मा ,अलका शर्मा आदि महिलाओं ने भाग लिया। भारतीय ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष सतीश शर्मा ने कहा कि हमारा समाज महिलाओं को अग्रणी भूमिका में लाने के लिए हमेशा तत्पर रहा है। इस तरह के कार्यक्रम से समाज में एकजुटता बढ़ती है। युवा ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष शोभित गौतम ने कहा कि हर साल इसी प्रकार से हरियाली तीज का कार्यक्रम श्री गार्डन बैंक्वट हॉल रुडक़ी में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में अरुण शर्मा, गौरव शर्मा, हरीश शर्मा आदि मौजूद रहे।

