NATIONAL

देश में लगातार ढ़लान पर आ रहा है कोरोना 0- 24 घंटों में 28,204 नए मामले, 373 की मौत

नई दिल्ली ।

देश में कोरोना महामारी पिछले कई दिनों से ढ़लान पर है, जिसमें पिछले 24 घंटे में 28,204 नए मामले सामने आए हैं, जो पिछले एक दिन में सात हजार से ज्यादा की कमी दर्शा रहे हैं। वहीं कोरोना संक्रमण से मौतों में भी कमी के बाद इस दौरान 373 लोगो ने दम तोड़ा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में अगस्त महीने में लगातार चौथे दिन कोरोना के 40 हजार से कम होते ही 28 हजार तक पहुंच गये हैं। कोरोना संक्रमण की शुरूआत से अब तक देश में 3,19,98,158 मामले सामने आए हैं। जबकि फिलहाल 3,88,508 सक्रीय मरीजों का उपचार चल रहा है। पिछले एक दिन में 373 लोगों की मौत के बाद देश में अब तक इस खतरनाक संक्रमण के कारण 4,28,682 की मौत हो चुकी है। वहीं पिछले 24 घंटे में ठीक हुए 41,511 मरीजों के बाद अब तक 3,11,80,968 लोगों ने कोरोना संक्रमण को मात दी है। इस प्रकार रिकवरी दर बढ़कर 97.49 प्रतिशत हो गई है।
एक सप्ताह में केरल में मिले आधे से ज्यादा मामले
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पांच राज्यों से 83.72 प्रतिशत नए कोरोना केस सामने आए हैं, जिसमें अकेले केरल से 52.42 प्रतिशत मामले हैं। महाराष्ट्र में कोरोना के मामलों में गिरावट दर्ज की गई है। राज्य में हर रोज पांच हजार तक नए मरीज सामने आ रहे हैं। केरल में ऐसे 10 जि़ले हैं। सरकार ने कहा है कि केरल और तमिलनाडु सहित नौ राज्यों के 37 जिलों में पिछले दो सप्ताह में कोविड-19 के नए मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिली है। 6 नॉर्थ ईस्ट राज्यों मणिपुर, मिज़ोरम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, नागालैंड और सिक्किम में 29 जि़ले ऐसे हैं जहां केस पॉजिटिविटी रेट 10 प्रतिशत से अधिक है। सरकार ने कहा है कि केरल और तमिलनाडु सहित नौ राज्यों के 37 जिलों में पिछले दो सप्ताह में कोविड-19 के नए मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिली है।
दो सप्ताह में कम हुई संक्रमण की दर
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में पिछले 2 हफ्ते में 2 प्रतिशत से भी कम पॉजिटिविटी रेट दजऱ् की गई है, इस हफ्ते की पॉजिटिविटी रेट 1.87 प्रतिशत है। 11 राज्यों में 44 जिले ऐसे हैं जहां पर पॉजिटिविटी 10 फीसदी से अधिक है। सरकार ने कहा है कि देश में कोरोना वायरस के डेल्टा प्लस वैरिएंट के 9 अगस्त तक 86 मामले सामने आए थे। इनमें से 34 महाराष्ट्र से हैं।
पचास करोड़ से पार हुआ वैक्सीन का टीकाकरण
स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि देश में कोरोना बचाव के लिए चल रहे टीकाकरण के तहत अब तक 51,45,00,268 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। जनवरी में हम वैक्सीन की 2.35 लाख डोज़ प्रतिदिन उपलब्ध करा पा रहे थे, जुलाई में यह बढ़कर 43.41 लाख डोज़ प्रतिदिन हुआ। अगर हम अगस्त महीने का औसत निकालें तो यह 49.11 लाख है।