HARIDWAR

भारत और नेपाल का रिश्ता अटूट : बालकृष्ण  

हरिद्वार। पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि भारत और नेपाल का रिश्ता अटूट है। यह बात उन्होंने श्रीगरीबदासीय आश्रम के स्वामी रविदेव शास्त्री व स्वामी हरिहरानंद के संयोजन में पतंजलि योगपीठ आए नेपाल के काठमांडू के श्रद्धालुओं को आशीर्वाद प्रदान करते हुए कही। आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि भारत और नेपाल की सांझी सांस्कृतिक विरासत है और प्राचीन काल से ही दोनों देशों के बीच अटूट रिश्ता रहा है। सनातन धर्म संस्कृति से जुड़े अनेक पौराणिक धर्म स्थल नेपाल में मौजूद हैं। दोनों देशों के लोग धर्म स्थलों की यात्रा करने के लिए भारत और नेपाल आते हैं। नेपाल से हरिद्वार आकर संतों के सानिध्य में अपने बालकों का उपनयन संस्कार कराने के लिए उनके माता-पिता को बधाई दी। नेपाल के काठमांडू से आए आलोक गौतम ने कहा कि योगगुरु स्वामी रामदेव व आचार्य बालकृष्ण के प्रयासों से योग व आयुर्वेद को विश्व स्तर पर एक नई पहचान मिली है। इस मौके पर स्वामी दिनेश दास, गीता गौतम, आलोक गौतम, अनुषा गौतम, श्रीचंद्रकांत गौतम, गीता गौतम, आकृति गौतम, धनमाया पोडेल, सुरेश पोड़ेल, ईषा पोडेल, सचिन पोडेल, उषा पोडेल, थानेश्वर पोडेल, अश्विन शर्मा आदि शामिल रहे।