झोपड़ी में लगी आग
हरिद्वार। ज्वालापुर क्षेत्र में एक झुग्गी-झोपड़ी में आग लग गई। आग लगने के दौरान झोपड़ी में कोई मौजूद नहीं था। एफएसओ प्रताप सिंह राणा ने बताया कि बुधवार सुबह ट्रांसपोर्ट नगर सराय मार्ग पर बनी एक झोपड़ी में आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलने पर दमकल वाहन मौके पर पहुंचा। चंद मिनटों में आग बुझा ली गई लेकिन तब तक झोपड़ी जल चुकी थी। बताया कि झोपड़ी में कोई मौजूद नहीं था।

