HARIDWARUTTARAKHAND

अधिकारी और कर्मचारी अपने आप में लीडर: डीएम

हरिद्वार

जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय ने कहा कि हर अधिकारी और कर्मचारी अपने आप में लीडर होता है। प्रत्येक में लीडरशिप की क्वालिटी होती है। लेकिन जरूरत उसे प्रेरित करने की होती है। उन्होंने कहा कि जो भी कार्य करें, उसे खुलकर मन लगाकर करें। सफलता अवश्य मिलेगी। अपने अनुभव साझा करते हुए उन्होंने कहा कि लगभग दो साल के कार्यकाल में उन्हें हमेशा अच्छे अनुभव मिले। जिसका श्रेय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जाता है। यह बात उन्होंने सम्मान समारोह में कही।
जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय के सम्मान में शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों, कर्मचारियों और जनपद की समस्त जनता द्वारा उन्हें दिये गए सकारात्मक सहयोग के लिये धन्यवाद ज्ञापित किया। अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) पीएल शाह ने कहा कि जिलाधिकारी का एक अभिभावक की तरह हमेशा संरक्षण मिला। एसडीएम पूरण सिंह राणा ने अनुभव साझा करते हुये कहा कि जिलाधिकारी में नेतृत्व करने की क्षमता एक्ट्राआर्डनरी है। कोविड-19 वैक्सीनेशन का लक्ष्य हो या सौंपे गये अन्य चुनौतीपूर्ण कार्य हो। उनके मार्ग-दर्शन में सफल सम्पादन किया गया।
सम्मान समारोह में जिलाधिकारी का भव्य स्वागत व अभिनन्दन किया गया। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) बीर सिंह बुदियाल, सचिव एचआरडीए उत्तम सिंह चौहान, सिटी मजिस्ट्रेट नूपुर वर्मा, संयुक्त मजिस्ट्रेट भगवानपुर आशीष मिश्रा, एमएनए दयानन्द सरस्वती, बृजेश तिवारी, नीतू भंडारी, नलिनीत घिल्डियाल आदि शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन रेडक्रास सचिव डॉ. नरेश चौधरी ने किया।