हरिद्वार में आधुनिक पशु अस्पताल बनाने की मांग
हरिद्वार।
समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव महंत शुभम गिरी ने सरकार से हरिद्वार में आधुनिक पशु अस्पताल बनाने की मांग की है। शुक्रवार को प्रेस को जारी बयान में गिरी ने कहा कि हरिद्वार संतों की नगरी है। उत्तरी हरिद्वार और कनखल के सभी आश्रमों में गौशाला है। जिनमें बड़ी संख्या में गाय हैं। लेकिन पशुओं का आधुनिक अस्तपाल नहीं होने से गाय पालने वाले संतों को बड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। पशुओं के इलाज के लिए पूरे शहर में केवल मायापुर में एक डिस्पेंसरी है। उत्तरी हरिद्वार, कनखल और ज्वालापुर में पशुओं के इलाज की व्यवस्था नहीं है।

