सड़क हादसे में दो कांवड़ियों की मौत
रुड़की। हरिद्वार से डाक कांवड़ लेकर लौट रहे कांवड़ियों के दोपहिया वाहन हाईवे पर फिसल गए। इससे दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक अन्य गंभीर घायल हो गया। कांवड़ यात्रा के अंतिम दिन हाईवे पर डाक कांवड़ लेकर लौटने वालों की भीड़ लगी रही। अब्दुल कलाम चौक के पास हरिद्वार से कांवड़ लेकर लौट रहे देवबंद के नेहरू कॉलोनी खलासी लाइन निवासी युवक हनी (23) पुत्र रिशिपाल की स्कूटी अनियंत्रित होकर गिर गई। गंभीर अवस्था में घायल को अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दूसरी घटना में लिब्बरहेड़ी के पास नॉर्थ वेस्ट दिल्ली के राम विहार निवासी हरिराम (22) पुत्र शंकर की बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। इससे उसकी मौत हो गई।

