HARIDWAR

विधायक ने जलभराव वाले क्षेत्र देखे

रुड़की। विधायक प्रदीप बत्रा ने जलभराव वाले क्षेत्रों का दौरा किया। लोगों को हुए नुकसान की जानकारी ली और हर संभव मदद का आश्वासन दिया। रुड़की में लगातार हुई बारिश के बाद कई कॉलोनियों में जलभराव की समस्या बनी है। शनिवार को विधायक प्रदीप बत्रा ने रामनगर औद्योगिक क्षेत्र, लिथो प्रेस कॉलोनी और रामनगर आदि क्षेत्रों में निरीक्षण कर जलभराव की जानकारी ली। जल्द से जल्द पानी निकासी करवाने की बात कही। इस दौरान क्षेत्रीय पार्षद पंकज सतीजा, धीरज मेहंदीरत्ता आदि मौजूद रहे।