HARIDWAR

आपदा प्रभावित परिवारों को राशन सामग्री वितरित की

हरिद्वार। गैंडीखाता के गुज्जरबस्ती में 50 से ज्यादा परिवारों को खाद्य सामग्री और बर्तन आदि वितरित किए गए। वन गुज्जर ट्राइबल युवा संगठन ने आपदा प्रभावित इन परिवारों को राशन और आवश्यक सामग्री वितरित कर उन्हें सहायता प्रदान की। संगठन के अध्यक्ष मीर हमजा ने बताया कि 13 जुलाई को अधिक बरसात के कारण लालढांग क्षेत्र के कई गांव में जलभराव के चलते बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। जिसमें वन गुज्जरों के कई परिवारों को आर्थिक क्षति पहुंची थी। जिसमें वन गुज्जर परिवारों के 12 से अधिक कच्चे घर जलभराव की चपेट में आकर नष्ट हो गए थे। इस अवसर पर अमानत, शमशाद बानिया, मौ. रफी डिंडा, आजाद चेची, नजाकत, सोनू, याकूफ, शमशेर चोपड़ा आदि मौजूद रहे।