बारिश से 40किसान परिवारों की 200बीघा सब्जी की खेती तबाह
रुड़की। भारी बारिश से सब्जियों की फसल पूरी तरह से बर्बाद हो गई है। आसपास के चालीस किसान परिवारों की करीब दो सौ बीघा में उगाई गई सब्जियां खराब हो गई हैं। किसानों ने मुआवजे की मांग उठाई है। मोहल्ला सैनीपुरा में अधिकतर लोग अपनी भूमि में सब्जी उगाने का कार्य करते हैं। यह लोग वर्षों से सब्जी की खेती में ही लगे हुए हैं। धान और गेहूं की परंपरागत खेती यह लोग नहीं करते हैं। नगर के अंतिम छोर पर बसे इस मोहल्ले के बाद खेती की जमीन शुरू हो जाती है। मौसम के हिसाब से यह लोग सब्जी की खेती करते हैं। सब्जी स्थानीय मंडी से लेकर देहरादून और ऋषिकेश की मंडियों तक बेची जाती है।

