HARIDWARUTTARAKHAND

बढ़ती महंगाई को लेकर आप ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार। आम आदमी पार्टी हरिद्वार ने देश में बढ़ती महंगाई को लेकर रानीपुर मोड़ स्थित चंद्राचार्य चौक पर प्रदर्शन किया। प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश शर्मा ने कहा कि भाजपा की सरकार में महंगाई चरम पर है। आज सब्जी दाल, आटा, पेट्रोल, डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। आज हर वर्ग अपने आप को पीड़ित और उपेक्षित महसूस कर रहा है। महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष हेमा भंडारी ने कहा की मोदी सरकार में महंगाई दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। महानगर अध्यक्ष अनिल सती ने कहा कि केंद्र सरकार के नौ साल के शासन में महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी बढ़ी है। महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष ममता सिंह ने कहा की देश की 140 करोड़ जनता पिछले नौ साल से जुमलों की मार झेल रही है। प्रदर्शन करने वालों में आशीष, यशपाल सिंह चौहान, खालीद हसन, मयंक गुप्ता, किरण कुमार दुबे, रेखा देवी, अमनदीप, शाहीन अशरफ, शिवकुमार, गीता देवी, राकेश यादव, रामप्रकाश (काके), मानिक गिरी, संजय गौतम, अर्जुन सिंह, संजय कुमार, सोम प्रकाश, संदीप डोभाल, तेजवीर, गुलशन कुमार, संदीप गुप्ता, सुनील माहेश्वरी, दीपक कुमार, पवन कुमार धीमान, राजेश कुमार आदि शामिल रहे।