HARIDWAR

आज हटाया जाएगा अतिक्रमण, अधिकारियों ने दी चेतावनी

हरिद्वार। हाथी पुल के पास बने खोखे को लेकर अधिकारियों ने निरीक्षण किया। उन्होंने शाम तक खोखे हटाने की चेतावनी दी। खोखे न हटाए जाने पर गुरुवार को कार्रवाई की जाएगी। बुधवार को नगर निगम के मुख्य नगर आयुक्त, एसडीएम पूरण सिंह राणा और सीओ सिटी जूही मनराल ने निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बताया कि हाथी पुल की रेलिंग व निगम के सार्वजनिक मार्ग पर खोखे अवैध रूप से स्थापित किए गए हैं। जिनको पहले भी सील किया गया है। एसडीएम पूरण सिंह राणा ने बताया कि आज खोखो को हटाया जाएगा।