शैलदीदी ने बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री बांटी
हरिद्वार। शांतिकुंज की अधिष्ठात्री शैलदीदी बाढ़ प्रभावित गांव शाहपुर पहुंची। यहां उन्होंने बाढ़ प्रभावित परिवारों से मिली और उनका हालचाल जाना। उन्हें ढांढस बधाया और आश्वासन दिया कि शांतिकुंज परिवार इस विपरीत परिस्थिति में आपके साथ खड़ा है। इस दौरान शैलदीदी ने बाढ़ प्रभावित परिवारों में एक-एक राशन किट वितरित की। साथ ही निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया। जिसमें सौ से अधिक लोगों ने चिकित्सा का लाभ लिया। शैलदीदी ने शाहपुर, मंदारपुर, प्रह्लादपुर, मंडावेल्ला के 120 परिवारों के बीच आपदा राहत किट वितरित की। इस मौके पर शैफाली पण्ड्या, शाहपुर के प्रधान रनवीर सिंह, प्रह्लादपुर-मंदारपुर के प्रधान सोहनवीर आदि मौजूद रहे।

