एनडीआरएफ के जवानों ने साइकिल में सवार होकर निकाली तिरंगा यात्रा
रुद्रपुर। 15 बटालियन एनडीआरएफ मुख्यालय परिसर में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सभी जवानों ने शपथ ली। पौधरोपण सहित अन्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। 15वीं वाहिनी की ओर से गदरपुर से स्थानीय बाजार एवं आसपास के गांव तक साइकिल रैली के माध्यम से आजादी का अमृत महोत्सव मनाने के लिए प्रेरित भी किया गया। इस मौके पर असिस्टेंट कमांडेंट अनिल कुमार, 15वीं वाहिनी के शैलेश कुमार, रविशंकर बढ़नी, सुनील कुमार, भूपेंद्र कोटनाला, मनोज जोशी, सुशील कुमार आदि मौजूद रहे।
