HARIDWARUTTARAKHAND

पुल का पुनर्निर्माण होने से 10 हजार की आबादी को मिला लाभ

हरिद्वार। हरिद्वार के ग्रामीण क्षेत्र एथल को डेरा करार ग्राम से जोड़ने वाले क्षतिग्रस्त पुल का पुनर्निर्माण लोक निर्माण विभाग ने कर दिया है। करीब तीन लाख की लागत से पुल का पुनर्निर्माण किया गया है। पुल का पुनर्निर्माण होने के बाद आसपास के चार गांवों की करीब 10 हजार की आबादी को लाभ मिला है। हाल के दिनों में ग्रामीण क्षेत्र में बाढ़ आने के बाद डेरा करार में बरसाती नदी पर बना पुल क्षतिग्रस्त हो गया था। पुल क्षतिग्रस्त होने के बाद ग्रामीण बरसती नदी के बीच से आवागमन करने को मजबूर थे। नदी में पानी के तेज बहाव के कारण लोग जान जोखिम में डाल कर नदी पार कर रहे थे। अब लोक निर्माण विभाग ने पुल का पुनर्निर्माण किया है। पुल निर्माण की सामग्री लोनिवि के पास मौजूद थी।