डॉ. अनिल लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित
हरिद्वार। गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय के सूचना वैज्ञानिक डॉ.अनिल कुमार धीमान को लाइब्रेरी साइंस में किये कार्यों के लिए रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर में आयोजित प्रोग्राम में लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड-2023 प्रदान कर सम्मानित किया गया है। यह कार्यक्रम मध्य प्रदेश लाइब्रेरी एसोसिएशन की ओर से डॉ. रंगनाथन के जन्मदिवस पर आयोजित किय गया था। डॉ. धीमान ने चार विषयों में मास्टर डिग्री, दो विषयों वनस्पति विज्ञान व पुस्तकालय विज्ञान में पी-एचडी प्राप्त की है। डॉ. धीमान द्वारा अब तक 33 पुस्तकों व 300 से भी अधिक शोधपत्रों, लेखों का प्रकाशन किया जा चुका है। इनके निर्देशन में अब तक 22 विद्यार्थी एमफिल और 14 विद्यार्थियों पीएचडी की उपाधि प्राप्त कर चुके हैं। लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड किए जाने पर गुरुकुल कांगड़ी विवि के कुलपति प्रो. सोमदेव शतांशु और कुलसचिव सुनील कुमार आदि विवि के शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने डॉ. अनिल धीमान को बधाई दी है।

